भारत

शर्मसार करने वाली वारदात: भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट का फैसला आया

jantaserishta.com
27 Feb 2024 5:47 PM IST
शर्मसार करने वाली वारदात: भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट का फैसला आया
x

सांकेतिक तस्वीर

जुर्माना भी लगाया.
देहरादून: मामी से दुष्कर्म के दोषी भांजे को कोर्ट ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जिसमें से आठ हजार रुपये प्रतिकर के रूप में पीड़िता को दिए जाएंगे।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर की कोर्ट ने सोमवार को इस प्रकरण की सुनवाई की।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर 2021 को एक महिला ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया था कि उसके साथ पति का भांजा भी रहता था। पति सुरक्षा गार्ड थे, इसलिए कई बार उनको रात की ड्यूटी पर रहना पड़ता था।
आरोप था कि पति की अनुपस्थिति में भांजे ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने पति को भी महिला के खिलाफ भड़काया। महिला ने पति पर भी साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर युवक को दोषी पाया और सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story