
यूपी। शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला के साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद उसकी एक बेटी से रेप की कोशिश की गई। आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो सके तो लड़की को घायल करके छोड़ दिया और महिला की दूसरी बेटी को किडनैप करके ले गए। ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपनी बेटी के घर आई महिला के साथ गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर से गांव में बुला लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने महिला की दूसरी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की बेटी को सरिये से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी, महिला की तीसरी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुरादबाद के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो दिसंबर को वह गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बेटी के घर आई थी। वहां उसका रिश्ते का भाई उसे गजरौला लेकर गया था। वहां आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। आरोपी इसे वायरल करने की धमकी देने लगा। 10 अप्रैल को लेकर आरोपियों ने उसे फिर ब्रजघाट बुलाया और दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में सरिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी उसकी 21 वर्षीय बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला की बेटियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को खोजकर उन्हें पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। महिला के आधार पर उनकी बेटी से भी रेप की कोशिश हुई और उसपर हमला किया गया है। वहीं, दूसरी अपहरण हुई लड़की को भी तलाश किया जा रहा है।





