भारत

शर्मनाक घटना : जिले में गायों की मौत, मालिक ने लगाए गंभीर आरोप

Shantanu Roy
3 Dec 2022 5:50 PM GMT
शर्मनाक घटना : जिले में गायों की मौत, मालिक ने लगाए गंभीर आरोप
x
बड़ी खबर
लुधियाना। लुधियाना में उस समय शर्मनाक घटना सामने आई जब 3 गायों की मौत हो गई। कुछ लोगों पर रंजिश के चलते गायों को जहर देने के आरोप लगे है। जानकारी के अनुसार यह मामला थाना जमालपुर के इलाके हुंदल चौक का है। मृतक गायों के मालिक मनोहर मसीह ने बताया कि रोज की तरह गत रात भी वह अपनी 4 गायों को बांध कर घर चला गया। जब सुबह वह गायों का दूध दोहने आया तो 3 गायें मरी पड़ी थीं और उनके मुंह से झाग निकल रही थी। मनोहर का आरोप है कि किसी ने उनकी गायों को जहर देकर मारा है। उसने कहा कि जिन लोगों ने यह काम किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही जो उसका जो नुक्सान हुआ है उसका हर्जाना भी आरोपियों को देना चाहिए। उसने कहा कि आज उसकी गायों को मारा गया है कल उसके साथ कुछ और भी किया जा सकता है।
Next Story