भारत

शर्मसार करने वाली घटना: 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ 10 किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में तनाव का माहौल

Admin Delhi 1
13 March 2022 12:25 PM GMT
शर्मसार करने वाली घटना: 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ 10 किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में तनाव का माहौल
x

गुमला क्राइम न्यूज़: गुमला से बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही हैं, आजकल के जीवनकाल में देश की लड़किया सुरक्षित नही हैं. गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव मेें शादी समारोह में आई 13 वर्ष की नाबालिग के साथ 10 नाबालिग किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बिशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह का आयोजन था। इसमें भाग लेने के लिए 12 वर्षीय चाचा और छोटी बहन के साथ 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची भी आई थी। शनिवार की रात 11 बजे कार्यक्रम से घर लौटने के दौरान आरोपितों ने नाबालिग को दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीट कर चाचा और छोटी बहन को भगा दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, सभी आरोपितों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे गांव के एक सरकारी स्कूल के समीप छोड़ दिया। पीड़ित घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। रविवार को परिवार वालों ने इस घटना की जानकारी बिशुनपुर थाना को दी। उन्होंने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिवार के लोगों का कहना है कि सभी आरोपितों की उम्र 15 से 17 साल की है।

पुलिस सभी आरोपितों को उठाकर थाने ले आई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपित भी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। बिशुनपुर थाना के प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आरोपितों के उम्र की जांच हो रही है। कुछ आरोपितों के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Next Story