भारत

शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज, जमकर हुई धुनाई

jantaserishta.com
24 July 2021 5:43 PM IST
शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज, जमकर हुई धुनाई
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

गुरु पूर्णिमा आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. ऐसे में हैरान करने वाला मामला राजस्थान के सीकर जिले में सामने आया है, जहां एक शिक्षिक ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की. शिक्षक द्वारा हाईस्कूल छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे. शिक्षक की हरकत से परेशान लड़की ने घरवालों से इसकी शिकायत की, जिसके बाद गुस्साए परिवारजनों ने शिक्षक को जमकर पीटा.

ये मामला फतेहपुर के मारडाटू छोटी गांव के सरकारी स्कूल का है. यहां पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा ने जब अपने मैथ्स टीचर सुरेश कुमार की हरकतों के बारे में परिवारजनों को बताया तो वे गुस्से से लाल हो गए. घरवालों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी. बताया गया है कि कोरोना महामारी की वजह से स्कूल बंद हैं. ऐसे में ऑनलाइन क्लास चल रही है. सभी बच्चों के मोबाइल नंबर शि​क्षकों के पास है. 10वीं की छात्रा का भी मोबाइल नंबर ऑनलाइन क्लास अटेंड करने की वजह से शिक्षक के पास पहुंच गया था.
आरोपी शिक्षक सुरेश कुमार ने छात्रा को उसके नंबर पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए. पहले तो छात्रा ने सोचा कि हो सकता है, कि गलती से इस प्रकार के मैसेज उसके नंबर पर फोरवर्ड हो गए हैं, लेकिन जब इनका सिलसिला लगातार चलता रहा, तो उसने अपने घरवालों को इस बारे में बताया.
वहीं छात्रा की आपबीती सुनकर परिजन स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक को दबोच लिया. शिक्षिक की घरवालों ने जमकर पिटाई की. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story