भारत

तांत्रिक का शर्मनाक करतूत: संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला को करवाया निर्वस्त्र, और फिर राख से...

Admin2
31 Aug 2021 11:45 AM GMT
तांत्रिक का शर्मनाक करतूत: संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला को करवाया निर्वस्त्र, और फिर राख से...
x

DEMO PIC 

केस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में काला जादू के नाम पर एक महिला के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक तांत्रिक ने महिला के ससुराल वालों को पहले झांसा दिया कि बेटा ही होगा और फिर महिला को निर्वस्त्र भी करवाया। बताया जा रहा है कि काला जादू करने के दौरान महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसके ससुराल वालों ने उनके पूरे शरीर पर राख लगा दिया। इस मामले में पिंपरी चिंचवाड के चाकन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत के मुताबिक महिला के पति और उसकी सास उसे एक स्वयं-भू गॉडमैन के पास लेकर गये थे। महिला को पुणे जिले के खेड तहसील में ले जाया गया था। यहां इस बाबा ने महिला को उसके सामने राख खाने के लिए कहा। इसके बाद इस तांत्रिक ने कुछ राख महिला के सास को भी दिया और कहा कि यह राख महिला के शरीर पर मल दिया जाए, इससे महिला बेटे को जन्म देगी।

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद महिला के पति और उसके सास ने मिलकर उसे निर्वस्त्र किया और उसके शरीर पर राख, हल्दी और कुमकुम पाउडर लगा दिया। यह क्रिया काले जादू के तहत की गई थी। इस मामले में अब चाखन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है। महिला ने अपनी सास, पति और तांत्रिक पर केस दर्ज करावाय है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटे को जन्म नहीं दे पाने की वजह से उसके ससुराल वाले अक्सर उसे परेशान किया करते थे। महिला का यह भी आरोप है कि उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था और कई बार उनके ससुराल वाले नाराज होकर उन्हें मायके भेज चुके हैं।

महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति ने दोबारा शादी की था ताकि उन्हें एक बेटा मिल सके। यह शादी बिना उनकी जानकारी में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 498(a), 323, 504, 506, 34, 3 और कुछ अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है

Next Story