भारत

डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, महिला मरीज से छेड़खानी और रेप की कोशिश, फिर...

jantaserishta.com
12 July 2021 4:25 PM IST
डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, महिला मरीज से छेड़खानी और रेप की कोशिश, फिर...
x
महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिहार के हाजीपुर में एक डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. महिला मरीज से छेड़खानी और रेप की कोशिश के बाद डॉक्टर के गुर्गों ने महिला की सरेआम पिटाई की.

वहीं, महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद से डॉक्टर फरार है. महिला ने स्थानीय थाने में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, ये मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मरई चौक स्थित एक डेंटल क्लीनिक का है. जहां एक महिला अपने दांत का इलाज कराने के लिए पहुंची थी. लेकिन डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिला के साथ अश्लील हरकत और रेप की कोशिश की. महिला किसी तरह डॉक्टर के चंगुल से छूट कर चीखती चिल्लाती हुई बाहर आई और लोगों को डॉक्टरों की शर्मनाक करतूत बताई.
मामले बढ़ता देख क्लीनिक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो डॉक्टर के गुंडों ने देखते ही देखते महिला मरीज और उसके बेटे को बीच सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया.
दूसरी तरफ पीड़ित महिला मरीज ने डॉक्टर के ऊपर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है. महिला और महिला के बेटे के इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है.
सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि महिला ने छेड़खानी की शिकायत की है जिसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, डॉक्टर ने शिकायत दी है कि झूठा आरोप लगाकर मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की गई है.
दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ मारपीट का वायरल वीडियो सामने आया है उसकी भी जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story