भारत

OMG! शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, महिला के रेस्टोरेंट के बाहर कर रहे पेशाब

jantaserishta.com
3 Feb 2026 8:08 AM IST
OMG! शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, महिला के रेस्टोरेंट के बाहर कर रहे पेशाब
x
जांच जारी.
नोएडा: नोएडा के सबसे पॉश माने जाने वाले सेक्टर-18 मार्केट में एक महिला उद्यमी के रेस्टोरेंट के बाहर लगातार हो रही शर्मनाक हरकतों का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ युवक रोजाना देर रात रेस्टोरेंट के बाहर गंदगी फैलाते हैं और विरोध करने पर कर्मचारियों को धमकाते हैं. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस जांच में जुट गई है.
मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र का है. सेक्टर-18 स्थित फूड फॉर यू नाम का रेस्टोरेंट की संचालिका महिला उद्यमी ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से रोजाना रात करीब दो बजे से ढाई बजे के बीच तीन से चार युवक कार से आते हैं और रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर पेशाब करके चले जाते हैं. इससे न सिर्फ रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और प्रतिष्ठा पर असर पड़ रहा है, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है.
महिला उद्यमी के अनुसार यह कोई एक दिन की घटना नहीं है. बीते करीब पंद्रह दिनों से यह सिलसिला लगातार जारी है. हर रात वही युवक आते हैं और रेस्टोरेंट के बाहर इस तरह की हरकत करते हैं. जब रेस्टोरेंट के कर्मचारी उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं तो युवक गाली-गलौज पर उतर आते हैं और धमकी भी देते हैं. इस वजह से कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया है और वे खुलकर विरोध करने से भी हिचकने लगे हैं.
महिला उद्यमी ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना साफ तौर पर कैद हुई है. फुटेज में युवक कार से उतरते हुए, सीढ़ियों पर खड़े होकर गंदगी करते हुए और फिर वहां से चले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं फुटेज को शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा गया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके.
इस घटना के सामने आने के बाद सेक्टर-18 जैसे व्यस्त और पॉश बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. दिन में जहां इस इलाके में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और खाने-पीने के लिए आते हैं, वहीं रात के समय इस तरह की घटनाएं महिला उद्यमियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं.
वहीं थाना सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि महिला उद्यमी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और पहचान होते ही उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का यह भी कहना है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story