नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को शक्ति वन्दन कार्यक्रम का होगा आयोजन

जालोर । स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह व एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं समूह की शहरी महिलाओं का सम्मान के लिए 9 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 2 …
जालोर । स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह व एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं समूह की शहरी महिलाओं का सम्मान के लिए 9 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नगर परिषद सभागार जालोर में ‘शक्ति वंदन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र जालोर में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह व एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाएँ भाग लेगी जिन्हें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी तथा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया जायेगा।
