भारत

बिहार: कांग्रेस विधायक दल के नेता बने शकील अहमद खान

jantaserishta.com
3 Jun 2023 2:54 PM IST
बिहार: कांग्रेस विधायक दल के नेता बने शकील अहमद खान
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार कांग्रेस विधायक दल की शनिवार को हुई बैठक में डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इससे पहले अजीत शर्मा विधायक दल के नेता थे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, इसमें सर्वसम्मति से डॉ. खान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी उपस्थित रहे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अजीत शर्मा को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। कांग्रेस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्रिमंडल विस्तार की लगातार मांग करता रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इधर, शकील अहमद खान के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, मीडिया पैनलिस्ट शरबत जहां फातिमा, प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार, पूर्व सचिव सुजीत कुमार सिन्हा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर स्वरूप पासवान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story