हिला प्रशासन! पाकिस्तानी महिला भारत में बन गई प्रधान, अधिकारियों के होश फाख्ता, अब हुई ये कार्यवाही

एटा (यूपी): उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जलेसर पुलिस ने गुदाऊ गांव में तथ्य छिपाकर कार्यवाहक ग्राम प्रधान बन गई एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है. शिकायत में अवैध रूप से भारत में रहने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना जलेसर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया था जिसमें फरार चल रही आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यवाहक प्रधान के खिलाफ एक जनवरी, 2021 को तत्कालीन पंचायत सचिव ध्यानपाल सिंह ने थाना जलेसर में सूचना दी थी. उन्होंने बताया कि तत्कालीन पंचायत सचिव ने कहा था कि ग्राम गुदाऊ की निर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत के उपरांत पंचायत के विकास कार्यों के लिए सहायक विकास अधिकारी, जलेसर के जरिये मिले प्रस्ताव के क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य बानो, पत्नी अख्तर अली को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में नामित किया गया था किंतु ग्राम पंचायत गुदाऊ के ग्रामीणों ने शिकायत की कि नामित कार्यवाहक प्रधान बानो पाकिस्तान की निवासी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





