भारत

शाइना एनसी ने गिनाएं जन सुरक्षा बिल के फायदे, विरोध करने वालों से पूछे सवाल

jantaserishta.com
19 July 2025 12:39 PM IST
शाइना एनसी ने गिनाएं जन सुरक्षा बिल के फायदे, विरोध करने वालों से पूछे सवाल
x
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ‘जन सुरक्षा बिल’ का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस बिल के फायदे बताकर शिवसेना (यूबीटी) से कई तीखे सवाल भी किए। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बिल से उग्रवादी तत्वों और अर्बन नक्सलवाद को खत्म किया जाएगा। लेकिन, अब इसका विरोध किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यह सवाल विपक्ष से पूछना जरूरी हो जाता है कि क्या वो अर्बन नक्सलवाद को खत्म नहीं करना चाहते हैं और क्या आप यह चाहते हैं कि उग्रवादी तत्वों को बढ़ावा दें? लेकिन, हमारी सरकार यह चाहती है कि हर प्रकार की राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों पर विराम लगे। इसी को देखते हुए इस बिल को पारित कराया गया।
इसके अलावा, उद्धव ठाकरे की तरफ से ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में चुनाव आयोग को 'पत्थर' कहे जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि चुनाव आयोग मौजूदा समय में फर्जी मतदाताओं पर नकेल कस रहा है, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके। लेकिन, जिस तरह का बयान उद्धव ठाकरे की तरफ से आ रहा है, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं को चुनाव आयोग का यह कदम रास नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज की तारीख में राजनीति में जिन लोगों का कोई अस्तित्व नहीं बचा है, जिन लोगों का जनाधार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, जिन लोगों का पूरा वजूद ही खत्म हो चुका है, अब ये लोग हमारे बारे में उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
वहीं, शाइना एनसी ने उद्धव ठाकरे के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग उनके 'ठाकरे ब्रांड' को खत्म करना चाहते हैं। शाइना एनसी ने कहा कि आखिर किस ठाकरे ब्रांड की बात कर रहे हैं? लोग नाम के आधार पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर वोट कर रहे हैं। आज देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके काम के आधार पर चुना है, क्योंकि प्रधानमंत्री देश की जनता के लिए काम करते हैं, और जहां तक महायुति की बात करें, तो लोगों ने इन्हें चुना है।
साथ ही, उद्धव ठाकरे के इंटरव्यू को शाइना एनसी ने उनकी निराशा का प्रतीक बताया और सवाल उठाया कि आखिर आप संजय राउत को ही क्यों इंटरव्यू दे रहे हैं? आप स्क्रिप्ट के तहत अपनी बातों को कह रहे हैं। अगर आप इंटरव्यू देना चाहते हैं, तो किसी दूसरे संपादक को दीजिए।
हिंदी और मराठी भाषा को लेकर छिड़े विवाद के बीच राज ठाकरे की निशिकांत दुबे को दी धमकी को शाइना एनसी ने नकारात्मक बताया और कहा कि राजनीति में इस तरह की हिंसात्मक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हम सकारात्मक रूप से महाराष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं। अगर किसी नेता के पास महाराष्ट्र के विकास के लिए कोई विजन है, तो उसे दिखाइए। अगर आपको लगता है कि हाथापाई करने से महाराष्ट्र की जनता आपको स्वीकार करेगी, तो यह आपकी गलतफहमी है, लिहाजा आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story