भारत

ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, समीर वानखेड़े ने कही यह बात

jantaserishta.com
27 May 2022 2:12 PM IST
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, समीर वानखेड़े ने कही यह बात
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है. इस मामले में NDPS कोर्ट ने आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है. मुंबई का ये चर्चित मामला तत्कालीन NCB चीफ समीर वानखेड़े के वक्त सुर्खियों में आया था.

आजतक की खबर के मुताबिक आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर जब समीर वानखेड़े से सवाल पूछा तो उन्होंने खुद को मामले से किनारे कर लिया. समीर वानखेड़े ने कहा- 'sorry sorry... मुझे कुछ नहीं कहना है. मैं एनसीबी में नहीं हूं. एनसीबी अधिकारियों से बात करो.'
बता दें कि NDPS कोर्ट में शुक्रवार को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चार्जशीट पेश की. दाखिल चार्जशीट में आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था. आर्यन के खिलाफ ड्रग्स केस में कोई सबूत नहीं मिले. आर्यन के अलावा जिनके खिलाफ सबूत नहीं मिले उनमें आर्यन खान के अलावा, साहु, आनंद, सुनील सेह, अरोड़ा शामिल हैं. वहीं, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को क्लीन चिट नहीं मिली है. दोनों ड्रग्स केस में आरोपी बताए गए हैं. इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस चलाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story