भारत

शाहरुख खान तिरूपति पहुंचे, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के करेंगे दर्शन

Nilmani Pal
5 Sep 2023 1:32 AM GMT
शाहरुख खान तिरूपति पहुंचे, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के करेंगे दर्शन
x

आंध्र प्रदेश। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग मूवी 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

प्रमोशन से लेकर भगवान तक की शरण में जा रहे हैं। पहले वो माता वैष्णो देवी के दरबार में जम्मू पहुंचे थे और अब वो आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वो मंगलवार (5 सितंबर) को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करेंगे।

शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो तिरुपति का है। वो अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने ये भी जानकारी दी कि शाहरुख 5 सितंबर को श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करेंगे।


Next Story