भारत
शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा
jantaserishta.com
8 Nov 2025 12:09 PM IST

x
भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को एक ही थाली के चट्टे बट्टे करार दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ जनता को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता समझदार है और महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि पहले चरण की हुई बंपर वोटिंग से एक चीज स्पष्ट है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और पीएम मोदी के आशीर्वाद से एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और अमित शाह की रणनीति से जो बिहार का माहौल बना है, वह एनडीए के पक्ष में है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर पूरी ताकत के साथ एनडीए को सरकार में लाएंगे।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव वक्फ कानून को फाड़ने की बात करते हैं, जैसे कि पूर्व में राहुल गांधी ने किया था। उन्हें समझना चाहिए कि यह कानून संसद से पास हुआ है और मुसलमानों के हक में है। इसीलिए तेजस्वी यादव हो या फिर राहुल गांधी, मुसलमानों को वक्फ कानून के नाम पर गुमराह करना बंद करें। मुसलमान भी यह जानता है कि सरकार उनकी बेहतरी के लिए यह संशोधन लेकर आई है।
भाजपा नेता ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बिहार की जनता को वक्फ कानून के नाम पर गुमराह करना बंद करें। हुसैन ने दावा किया है कि बिहार की जनता का आशीर्वाद, खासतौर पर मुस्लिम मतदाताओं का रुझान एनडीए के पक्ष में है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव हम भारी अंतर से जीत रहे हैं और मुस्लिम समुदाय भी हमारा समर्थन कर रहा है। महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप के एनडीए में आने की संभावनाओं पर भाजपा नेता ने कहा कि एयरपोर्ट पर कई दल के नेता आपस में टकरा जाते हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि वे एनडीए में आ रहे हैं। मैं भी कई दलों के नेता से एयरपोर्ट पर मिलता हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





