भारत

'ऑपरेशन सिंदूर' पर उदित राज और पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस से पूछ डाले कई सवाल

jantaserishta.com
8 May 2025 12:51 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर पर उदित राज और पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस से पूछ डाले कई सवाल
x
नई दिल्ली: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेताओं के विवादित टिप्पणियों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाए और नसीहत दी कि जब पूरा देश एकजुट हो तो ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।
शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कांग्रेस को क्या हो गया है? उनके नेता ऐसी बयानबाजी करके क्या साबित करना चाहते हैं? क्या पहलगाम में आतंकियों ने हमारी माताओं और बहनों का सिंदूर नहीं उजाड़ा? ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों तबाह किया और पहलगाम का बदला लिया। लेकिन, भारतीय सेना के शौर्य पर भी कांग्रेस सवाल उठाने लगी है।"
दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि केंद्र सरकार इसका भावनात्मक लाभ ले रही है, वहीं, दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने कहा कि बेहतर होता कि ऑपरेशन सिंदूर की जगह कोई और नाम दिया जाता।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुझाव दे सकती थी। कांग्रेस अपनी सरकार में सभी चीजों का नाम तो गांधी के नाम पर ही रखती थी। लेकिन, अब सेना के शौर्य और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर गलत बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस एक जुबान नहीं बोल रही है। जब देश एकजुट है तो पार्टी को अलग होने की जरूरत नहीं है।
एक सवाल के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब चाहिए, हमारी सेना ने उसी भाषा में जवाब दिया। पाकिस्तान जल्द ही टुकड़ों-टुकड़ों में बंटने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के झंझारपुर में जो कहा था, हमारी सेना ने उसे अपनी वीरता से सिद्ध किया है। हमारे सशस्त्र बलों ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए आतंकियों को खत्म किया। हमारी सेना ने यह पहली बार नहीं किया जब पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा है। इससे पहले भी हम घर में घुसे और मार कर आए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लोगों को पीएम मोदी के नाम से डर लगता है। रात को नींद नहीं आती है। पाकिस्तान अब ज्यादा दिनों तक बचने वाला नहीं है। क्योंकि, पाकिस्तान को भी पता है कि यह युवा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में घर में घुसकर मारता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story