भारत

शहनवाज हुसैन बने बिहार सरकार में मंत्री, नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार

jantaserishta.com
9 Feb 2021 12:52 PM IST
शहनवाज हुसैन बने बिहार सरकार में मंत्री, नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार
x

बिहार की नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन के साथ कुल 17 नेताओं ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली. बिहार में सरकार बनने के बाद लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार का इंतजार था.

भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. शाहनवाज ने उर्दू में मंत्री पद की शपथ ली. शाहनवाज हुसैन के बाद श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story