भारत

शहडोल में भीषण सड़क हादसा, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

jantaserishta.com
18 Jun 2022 3:08 PM IST
शहडोल में भीषण सड़क हादसा, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. जयसिंहनगर में बारातियों से भरे पिकअप वाहन के पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है.

पुलिस के अनुसार, शहडोल जिले के जयसिंहनगर के डोहका गांव से बारात देवलोंद गांव जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन टिहकी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई. इसमें 4 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार और जरूरत से ज्यादा लोगों का पिकअप में सवार होना हादसे की वजह बना. पिकअप में 40 के करीब लोग सवार थे, जबकि उसमें में इतने लोगों को ले जाने की क्षमता नहीं थी.
फिलहाल मामूली रूप से घायल लोगों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
वहीं, सीएम शिवराज चौहान ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा, ''शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. दिवंगतों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story