भारत

शाहदरा युवक हत्याकांड: लव एंगल आया सामने, यश की मां बोलीं- लड़की से करता था प्यार, साजिश के तहत उसे मारा

jantaserishta.com
28 Jun 2025 11:57 AM IST
शाहदरा युवक हत्याकांड: लव एंगल आया सामने, यश की मां बोलीं- लड़की से करता था प्यार, साजिश के तहत उसे मारा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: शाहदरा के गीता कॉलोनी में 19 वर्षीय यश की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे रोडरेज से जोड़ा था। लेकिन यश की मां के बयान के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। मां का दावा है कि यश का एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके चलते साजिश के तहत उसकी हत्या की गई।
19 वर्षीय यश की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया, जिनमें से एक नाबालिग है। कुछ रिपोर्ट्स में तीसरे संदिग्ध की भी बात सामने आई है। आरोप है कि तीनों ने यश का गीता कॉलोनी पुस्ता फ्लाईओवर पर पीछा किया, फिर उसकी पीठ पर चाकू से कई बार वार किया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम प्रसंग की पुष्टि को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए मृतक की मां ने कहा, "मेरा इकलौता बेटा था। मुझे और मेरे बेटे को इंसाफ चाहिए। इसीलिए, इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सीबीआई जांच से ही सारी बात सामने आएगी।"
मां ने कहा, " यश ने बताया था कि जिस लड़की से प्यार करता था, वह कई और लड़कों से बात करती थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। हालांकि, मैंने उसे समझाया था। मेरा बेटा जिस लड़की से प्यार करता था, हम उसकी शादी कराने के लिए भी तैयार थे।"
मृतक की मां ने कहा कि आरोपी और उसका परिवार यश के पिता की फैक्ट्री में काम कर चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय विधायक ने मृतक की मां को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि केस इतना मजबूत बनाया जाएगा कि आरोपियों को कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। बावजूद इसके मृतक की मां सीबीआई जांच की मांग कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story