भारत

साक्षी मर्डर केस: 'लड़की के खोपड़ी के हो गए टुकड़े-टुकड़े' , आंतें भी शरीर से बाहर आई

jantaserishta.com
5 Jun 2023 9:17 AM IST
साक्षी मर्डर केस: लड़की के खोपड़ी के हो गए टुकड़े-टुकड़े , आंतें भी शरीर से बाहर आई
x
ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा.
नई दिल्ली (आईएएनएस) शाहबाद डेयरी क्षेत्र में मोहम्मद साहिल खान की हैवनियत का 28 मई को शिकार हुई ने साक्षी की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि पत्थर से छह बार हमला किए जाने से उसकी खोपड़ी पूरी तरह टूट गई थी। चाकू से 34 बार वार किए जाने के कारण उसकी आंतें भी शरीर से बाहर आ गई थीं। सूत्रों के अनुसार साक्षी के शरीर में 16 गहरे घाव थे, अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने दावा किया, उसके महत्वपूर्ण अंगों पर 11 घाव पाए गए थे। छुरा घोंपने के कारण उसका बायां फेफड़ा पंचर हो गया था और उसकी आंतें शरीर से बाहर निकली हुई थीं। पेट के नीचे गहरा घाव था।
इस अपराध को कैद करने वाले सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल को लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं। छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से वार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story