भारत
महाराष्ट्र दौरे पर कश्मीर पुलिस के शहीदों की बेटियों से मिलेंगे अमित शाह
jantaserishta.com
16 Feb 2023 2:29 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से शुरू हो रहे महाराष्ट्र के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल के शहीद जवानों की 50 बेटियों से बातचीत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। शाह शुक्रवार (17 फरवरी) देर रात असम से नागपुर पहुंचेंगे और शनिवार को रेशम बाग में आरएसएस मुख्यालय जाएंगे जहां के.बी. हेडगेवार और एम.एस. गोलवलकर को श्रद्धांजलि देंगे और लोकमत समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।
शाह सकल समूह द्वारा आयोजित एक सहकारी क्षेत्र के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुणे के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद, वह एनजीओ सरहद की ओर से सुरक्ष बलों के शहीद जवानों की 50 बेटियों से बातचीत करेंगे, साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर में प्रार्थना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक किताब के मराठी अनुवाद का विमोचन भी करेंगे।
सूत्रों ने कहा, शाह रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए कोल्हापुर के लिए प्रस्थान करेंगे, छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कई अन्य व्यस्तताओं को पूरा करने के बाद उसी शाम नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tagsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहअमित शाहमहाराष्ट्रकश्मीर पुलिसUnion Home Minister Amit ShahAmit ShahMaharashtraKashmir Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





