भारत
NIA का खुलासा, ट्रेन आगजनी मामले में आरोपी शाहरुख सैफी जाकिर नाइक से है प्रेरित
jantaserishta.com
11 May 2023 5:21 PM IST

x
3 की दर्दनाक मौत हो गई थी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कहा कि आरोपी शाहरुख सैफी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से प्रेरित था। एनआईए ने इस मामले में जांच के हिस्से के रूप में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में दस स्थानों पर तलाशी ली। अरोपी शाहीन बाग का रहने वाला है। एक अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह टीम द्वारा तलाशी में शाहरुख सैफी के अलावा अन्य संदिग्धों की संपत्ति भी शामिल है।
सैफी को आगजनी के आरोप में 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अल्लेप्पी कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में एक बच्चे और दो अन्य की दर्दनाक मौत हो गई थी।
शुरुआत में इस मामले के संबंध में केरल के कोझिकोड रेलवे पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। वहीं 17 अप्रैल को एनआईए ने जांच का जिम्मा संभाला। अब तक, एनआईए की जांच से पता चला है कि सैफी जाकिर नाइक, पाकिस्तान स्थित तारिक जमील, इसरार अहमद और तैमूर अहमद सहित विभिन्न कट्टरपंथी इस्लामी प्रचारकों का अनुयायी था।
गुरुवार को की गई छापेमारी में अन्य दस्तावेजों के साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





