भारत

शाह, नड्डा और योगी पहुंचे मुंबई

Nilmani Pal
5 Dec 2024 4:13 PM IST
शाह, नड्डा और योगी पहुंचे मुंबई
x
मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ समारोह शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। देवेंद्र फडणवीस CM और अजित पवार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे। एकनाथ शिंदे के शपथ पर अब भी सस्पेंस है। शिंदे गृह मंत्रालय को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन भाजपा इस अपने पास रखना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक शिंदे को कैबिनेट में शामिल होने के लिए उनके विधायक उन्हें मनाने वर्षा बंगले पर पहुंचे हैं। शिंदे आज सुबह से किसी से भी नहीं मिल रहे थे। शिंदे की नाराजगी NCP के शपथ समारोह वाले इन्विटेशन कार्ड से भी साफ हो गई। कार्ड पर फडणवीस और अजित पवार का नाम है, लेकिन शिंदे का नाम नहीं है।



Next Story