भारत

शबनम ने की जेल में बेटे से मुलाकात! बोली-खूब अच्छे से पढ़ना...

Deepa Sahu
22 Feb 2021 6:09 PM GMT
शबनम ने की जेल में बेटे से मुलाकात! बोली-खूब अच्छे से पढ़ना...
x
रामपुर जेल में बंद शबनम को कब फांसी होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रामपुर : रामपुर जेल में बंद शबनम को कब फांसी होगी ये तो अभी तय नहीं है, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल से शबनम ने अब सीबीआई जांच की मांग की है। रविवार को शबनम अपने बेटे ताज से मिली। शबनम ने अपने बेटे से कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना। बेटे ने भी मां से पहली बार पूछा कि क्या उन्होंने यह गुनाह किया है?

जेल में शबनम से मिलने उसका बेटा और उसके केयर टेकर उस्मान पहुंचे। दोनों के बीच लगभग एक घंटे मुलाकात चली। ताज अपनी मां से मिलने जेल पहुंचा। उसने अपनी मां से पहली बार पूछा क्या यह गुनाह आपने किया है तो उसने कहा कि उसे फंसाया गया है। वो पहले भी कोर्ट में इसकी जांच की मांग करती रही है, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं की गई है।

सीबीआई जांच की मांग
बेटे को देखकर शबनम भावुक हो गई। उसने कहा कि बेटा खूब मन लगाकर पढ़ना। बेटे के केयर टेकर उस्मान ने कहा कि अगर शबनम ने ये गुनाह किया है तो उसे बिल्कुल भी बचाना नहीं चाहिए। एक बार शबनम को मीडिया से बात करने की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि शबनम ने इस मामले में सीबीआई की जांच की मांग की है।
जेल में मिला बेटा को....
दरअसल अमरोहा जिले के बाबनखेड़ी गांव में 14-15 अप्रैल 2008 की रात को प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी दी जाएगी। शबनम जुलाई 2019 से रामपुर जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने शबनम और सलीम की दया याचिका खारिज कर दी है। वहीं शबनम का बेटा उससे जेल में मिला।
फांसी की बात सुनकर घबराए थे दोनों
उस्मान ने बताया कि फांसी होने की बात सुनकर शबनम घबरा गई। वह परेशान थी और उसका बेटा भी बहुत परेशान था। दोनों एक दूसरे से मिलना चाहते थे इसलिए उन्होंने अनुमति मांगी थी।


Next Story