भारत

शबाना आजमी के छलके आंसू, बीजेपी नेता का आया ये बयान

jantaserishta.com
2 Sept 2022 12:39 PM IST
शबाना आजमी के छलके आंसू, बीजेपी नेता का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

उन्हें टुकड़े टुकड़े गैंग का स्लीपर सेल बताया है।
भोपाल: बिलकिस बानो से गैंगरेप के 12 दोषियों की रिहाई को फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने बेहद नाराजगी और दुख जाहिर किया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में वह रो पड़ीं। अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें टुकड़े टुकड़े गैंग का स्लीपर सेल बताया है। उन्होंने जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह का भी नाम लिया और यह भी पूछा कि कन्हैयालाल, अंकिता की मौत पर ये क्यों नहीं बोले।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''शबाना आजमी, जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह ये सभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल हैं। जो कन्हैयालाल की हत्या हुई थी राजस्थान में उस पर बोली थीं ये कुछ, अभी हमारी बेटी को झारखंड में जिंदा जला दिया, बोलीं ये कुछ। भाजपा शासित राज्य में कोई घटना हो जाए तो आप देखिए कि नसीरुद्दीन शाह जी देश में रहने में डर लगेगा, अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाएगी और गला फाड़कर चिल्लाएगी। ये अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं, इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है। अब सब लोगों की कलई खुल चुकी है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story