भारत
एसजीपीसी ने की ओलंपियन महिला पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा
jantaserishta.com
30 May 2023 10:31 AM IST

x
फाइल फोटो
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने दिल्ली के जंतर मंतर पर न्याय के लिए प्रदर्शन कर रही महिला ओलंपियन पहलवानों पर सरकार की कार्रवाई की निंदा की है। एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ सरकार की कठोर कार्रवाई लोकतंत्र पर एक धब्बा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर नवनिर्मित संसद का उद्घाटन हो रहा है और दूसरी ओर देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ है।
ग्रेवाल ने कहा कि एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार, एसजीपीसी के एक प्रतिनिधिमंडल को जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन रविवार को सरकार द्वारा धरना हटाने की जबरन कार्रवाई के कारण यह कार्यक्रम फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि एसजीपीसी इन महिला पहलवानों के साथ मजबूती से खड़ी है और जो भी कार्यक्रम बनेगा उसमें पूरा सहयोग देगी। ग्रेवाल ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि जब भी सिख समुदाय अपने इतिहास और परंपराओं को निभाते हुए मानवाधिकारों के लिए लड़ने वालों के साथ खड़ा होता है तो कुछ लोगों द्वारा एक नकारात्मक नैरेटिव गढ़ा जाता है। सिखों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और सिखों को किसी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है।
उधर, एसजीपीसी की कार्यकारी सदस्य गुरिंदर कौर भोलूवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली लड़कियों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार इन लड़कियों की बात सुनने के बजाय उन्हें सड़कों पर घसीट रही है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी किसी भी अन्याय के खिलाफ इन लड़कियों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी।
Tagsशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीएसजीपीसीदिल्ली पुलिसओलंपियन महिला पहलवानमहिला पहलवानShiromani Gurdwara Parbandhak CommitteeSGPCDelhi PoliceOlympian Women WrestlerWomen Wrestler
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





