भारत

जानी-मानी प्लेबैक सिंगर की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न, POCSO की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
14 April 2021 8:39 AM IST
जानी-मानी प्लेबैक सिंगर की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न, POCSO की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज, जाने पूरा मामला
x
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैदराबाद की रहने वाली एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर ने किलपुक ऑल महिला पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. खास बात है कि प्लेबैक सिंगर ने जिन लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उसमें एक पादरी भी शामिल है.

आरोप है कि 15 साल की लड़की अपनी चाची के साथ रह रही थी. उसकी चाची, चाचा और एक रिश्तेदार ने उसका यौन शोषण किया. लड़की ने यौन शोषण करने वालों में एक पादरी का नाम लिया है. लड़की का कहना है कि किलपुक के अलाइव चर्च का पादरी हेनरी भी उसका यौन शोषण करता था.
पीड़िता की मां ने कहा है कि 15 वर्षीय लड़की का पिछले आठ वर्षों में कई बार यौन शोषण किया गया था, जब से वह चेन्नई में अपनी चाची के साथ रह रही थी. पुलिस ने POCSO की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story