भारत
यौन उत्पीड़न: 9 साल की बच्ची को बनाया निशाना, SP ने कही ये बात
jantaserishta.com
15 Sept 2024 10:57 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में 9 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना सासाराम के सूर्यपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता की मां शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर सोमवार को उनकी बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची घर आकार मामले की जानकारी दी. इसके बाद गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि घटना 9 सितंबर को सासाराम के सूर्यपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाया, तो वह उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आगे बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. फिर आरोपी को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





