भारत

युवती के साथ पार्क में सेक्सुअल एसॉल्ट, रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अरेस्ट

jantaserishta.com
13 Feb 2022 6:59 AM IST
युवती के साथ पार्क में सेक्सुअल एसॉल्ट, रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: द्वारका इलाके में 28 जनवरी को एक युवती के साथ पार्क में हुए सेक्सुअल एसॉल्ट और उसके दोस्त के साथ लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश कुमार है और इसे पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. आरोपी गुरुग्राम में ही रेसलिंग कोच है और आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की करीब एक दर्जन टीम लगातार 12 दिनों से जांच में जुटी थी. लेकिन आरोपी का सुराग हाथ नहीं लग रहा था.

दरसअल दिल्ली पुलिस को 4 फरवरी को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब 1 हफ्ते पहले 28 जनवरी को उसके साथ द्वारका इलाके के एक पार्क में सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ था. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पार्क में अपने एक दोस्त के साथ बैठी हुई थी. तभी वहां खाकी पैंट पहने एक शख्स पहुंचा और उसने अपने आप को दिल्ली पुलिसकर्मी बताया. उसके बाद उस शख्स ने युवती के दोस्त से 5 हजार रुपये लूट लिए और लड़की के साथ पार्क में गलत काम किया. जिसके बाद वहां से फरार हो गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अर्टिगा कार से वहां आया था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक क्योंकि वारदात के करीब एक हफ्ते बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी थी जिसके चलते सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था. कुछ सीसीटीवी कैमरों में अर्टिगा गाड़ी की धुंधली तस्वीर नज़र आ रही थी. पुलिस ने पीड़िता द्वारा आरोपी की बताई हाइट और बिल्ट पर सस्पेक्ट की अपने रिकॉर्ड में तलाश की. तभी जिले के एक पुलिस कर्मी ने बताया कि करीब एक साल पहले इस तरह का एक संदिग्ध द्वारका इलाके के पार्क के आसपास घूमता दिखाई दिया था. तब उसकी गाड़ी की डिटेल्स और नाम पुलिस ने रिकॉर्ड में दर्ज किए थे. उस वक़्त वो शख्स स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में वहां घूमता दिखाई दिया था.
दिल्ली पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी के डिटेल खंगाले और गाड़ी के रजिस्टर्ड पते पर पहुंची तो पता चला कि वह शख्स वहां से कहीं और जा चुका है. पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का नया एड्रेस पता लगाया और फिर जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें घर के बाहर अर्टिगा गाड़ी भी खड़ी नजर आई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया जिसने पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story