भारत

स्कूल में बच्ची से यौन शोषण, महिला गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Sept 2025 9:52 AM IST
स्कूल में बच्ची से यौन शोषण, महिला गिरफ्तार
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव में एक प्राइवेट स्कूल में 4 साल की एक बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस ने स्कूल की 40 वर्षीय महिला सहायक स्टाफ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 सितंबर की है, जब बच्ची ने घर लौटने पर कपड़े बदलते समय निजी अंगों में दर्द की शिकायत की। मां को कुछ गड़बड़ लगने पर बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चोट की पुष्टि हुई।
पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि स्कूल की केयरटेकर ने बाथरूम ले जाते समय उसके साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की, जिससे चोट लगी। बच्ची के माता-पिता ने तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना दी और फिर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल रिपोर्ट और मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने महिला के खिलाफ यह मामला प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज किया है। गोरेगांव पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 19 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और जांच जारी है।
बता दें कि आरोपी महिला स्कूल में दो साल से अधिक समय से काम कर रही थी। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और तीन अन्य महिला सहायक स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null