भारत

यौन शोषण: लड़की ने दी जान, 8 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
21 Jun 2022 1:54 PM IST
यौन शोषण: लड़की ने दी जान, 8 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कल्याण: कल्याण पुलिस ने नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी में कॉलेज के आठ छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक छात्रा भी शामिल है. दरअसल, सात दिन पहले 17 साल की लड़की ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का यौन शोषण हुआ था और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी.

मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि इस घिनौनी घटना में कल्याण के बड़े- बड़े बिल्डर और कुछ अमीर लोग भी शामिल हैं. परिवार का कहना है कि उन पर इस केस को बंद करने के लिए दबाव और धमकाया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी.परिजनों ने कहा कि इस केस में शामिल बड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच हुआ है. लोग कल्याण की निर्भया के लिए न्याय के लिए सड़क पर उतर आए हैं. आरोप है कि मृतक छात्रा को पिछले डेढ़ साल से सात युवक और एक युवती परेशान कर रहे थे. इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने उसका यौन शोषण भी किया.
पुलिस का कहना है कि पांच दिन पहले सात युवकों को मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जबकि सभी आठों आरोपियों को मंगलवार को कल्याण जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story