भारत

सेक्सटॉर्शन रैकेट: दो महिलाएं गिरफ्तार, सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
21 Jun 2025 9:00 AM IST
सेक्सटॉर्शन रैकेट: दो महिलाएं गिरफ्तार, सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई
x
सिर्फ रईसों से करती दोस्ती.
जयपुर: राजस्थान में जयपुर के चित्रकूट इलाके में दो ऐसी महिलाएं पकड़ी गई हैं, जो सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाती थीं. इन पर आरोप है कि ये अमीर व्यापारियों से दोस्ती करती थीं, फिर उन्हें बातों में फंसाकर होटल ले जाती थीं और फिर रेप केस की धमकी देकर वसूली करती थीं. दोनों महिलाओं ने पैसे वालों को फंसाने का सिस्टम बना रखा था- सोशल सर्कल से लेकर इंस्टाग्राम और क्लब तक, कहीं भी ‘शिकार’ की तलाश रहती थी.
ये महिलाएं सबसे पहले टारगेट से दोस्ती करतीं, धीरे-धीरे मैसेजिंग और कॉल्स से निजी बातें शुरू होतीं. एक बार जब टारगेट झांसे में आ जाता, तो होटल में मिलने का ऑफर आता. घूमने के बहाने आमेर जैसे प्राइवेट लोकेशन चुनी जाती थी, ताकि प्राइवेसी मिल सके और बाद में आरोप लगाना आसान हो.
महिलाएं होटल में साथ ठहरने का प्लान बनाती थीं, फिर वहां से लौटने के बाद रेप केस में फंसाने की धमकी देकर इनकी वसूली की कहानी शुरू होती होती थी. इसके बाद शुरू होता था पैसों की डिमांड का सिलसिला.
शुरुआत में टारगेट को डराया जाता था कि अगर अब भी नहीं माने, तो एफआईआर हो जाएगी और परिवार, सोसाइटी में बदनामी तय है. डील 50 लाख से शुरू होती थी. जो एक बार पेमेंट करता, वो कभी नहीं छूटता. पैसे न होने पर महिलाएं टोकन मनी तक लेतीं और हलफनामा या स्टांप पेपर पर लिखवातीं कि फलां तारीख तक कितने पैसे और कैसे चुकाने हैं.
जैसे ही एक टारगेट से पैसे मिलते, ये महिलाएं अगले शिकार की तलाश में लग जातीं. पुलिस को इनके मोबाइल से चार और हाईप्रोफाइल लोगों से वसूली के सबूत मिले. 13 जून को एक पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दो दोस्तों को इन महिलाओं ने फंसा लिया है. 5 लाख की पहली किश्त देने के बाद जब दूसरी किश्त के तौर पर चेक देने के लिए एक कैफे बुलाया गया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथों दोनों को पकड़ लिया. एक महिला के पास से 2.20 लाख रुपये भी बरामद हुए.
अब पुलिस इन दोनों महिलाओं से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों, होटल स्टाफ या अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह काम अकेले नहीं चल रहा था. इसमें पूरा गैंग हो सकता है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर और कौन-कौन लोग हैं, जो इस गैंग का हिस्सा हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story