भारत

फर्जी आईडी बनाकर वीडियो कॉल कर सेक्सटॉर्शन, दो युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 March 2024 8:34 PM IST
फर्जी आईडी बनाकर वीडियो कॉल कर सेक्सटॉर्शन, दो युवक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
गुरुग्राम: फर्जी आईडी बनाकर वीडियो कॉल कर सेक्सटॉर्शन की वारदात को अंजाम देने के जुर्म में गुरुग्राम की साइबर क्राइम यूनिट ने दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दिवान ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके पास एक फेसबुक आईडी से वीडियो कॉल आई थी. कॉलर ने उसकी कॉल रिकॉर्ड करके वीडियो को एडिट कर दिया. इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा.
इतना ही नहीं पीड़ित को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने उससे 40 हजार रुपए भी ठग लिए. इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस गुरुग्राम से राजस्थान के अलवर तक पहुंच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story