भारत

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी: ट्रेनी आईपीएस ने मारा छापा, 6 लड़क‍ियां गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Sept 2021 8:41 AM IST
स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी: ट्रेनी आईपीएस ने मारा छापा, 6 लड़क‍ियां गिरफ्तार
x
जिस्मफरोशी का धंधा करने का एक ट्रेनी आईपीएस ने भंडाफोड़ किया है.

पुष्कर: राजस्थान के पुष्कर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने का एक ट्रेनी आईपीएस ने भंडाफोड़ किया है. इसके बाद पुलिस ने पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर 6 युवतियों व दो युवकों को अरेस्ट क‍िया है.

पुष्कर में यह धंधा बाहर के राज्यों से आई युवत‍ियां करती थीं ज‍िसमें दिल्ली की तीन युवतियां व हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की एक-एक युवती शाम‍िल है. लगभग 2 साल से यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था.
दरअसल, बुद्धा स्पा को पाली निवासी मनोज कुमार ने ठेके पर ले रखा है जबकि योगेश नाम का शख्स इस स्पा को चला रहा है. गोवलिया निवासी मोनू रावत एवं योगेश दोनों मिलकर स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे. योगेश,अजमेर के गुलाब बाड़ी का रहने वाला है.
पुलिस ने गुरुद्वारे के पीछे स्थित कस्बे के बुद्धा रिलेक्स स्पा में छापेमारी की. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस कार्यवाही के दौरान ट्रेनी आईपीएस और सीओ ग्रामीण सुमित मेहरा, सीआई महावीर शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद था. इस दौरान पुलिस ने मीडिया को कवरेज करने से मना भी किया.
पुष्कर थाना अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि बोगस ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था तब जाकर पता चला कि वहां स्पा की बजाय जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story