भारत

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला मैनेजर गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Aug 2023 9:56 AM IST
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला मैनेजर गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

आपत्तिजनक चीजें मिलीं.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान पुलिस को आपत्तिजनक चीजें मिलीं. दरअसल, पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई. पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है.
दरअसल, महिला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुरा इलाके में स्थित ओशियन स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं. सूचना की तस्दीक करने के बाद एक टीम गठित की गई और शुक्रवार शाम स्पा पर पुलिस ने रेड मारी. रेड के दौरान कोई ग्राहक नहीं मिला, लेकिन कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जो स्पा के मापदंडों के अनुरूप नहीं है.
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के संचालक गौरव राठौर, थाईलैंड निवासी महिला मैनेजर, स्पा में काम करने वाला कर्मचारी प्रिंस ठाकुर और चार युवतियों पर देह व्यापार का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया.
महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद एक टीम बनाकर शुक्रवार शाम को छापामार कार्रवाई की. स्पा सेंटर में आपत्तिजनक चीजें मिलने पर स्पा संचालक, उसकी मैनेजर, एक कर्मचारी और चार युवतियों पर देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story