भारत
स्पा सेंटर में चला रहा था सेक्स रैकेट, नजारा देख हैरान रह गई पुलिस, 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Feb 2025 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दो विदेशी महिलाओं समेत...
सोनीपत: सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ मुरथल अपने ढाबों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन आजकल यहां गैरकानूनी काम भी लगातार हो रहे हैं, जिसको देखते हुए शुक्रवार देर रात पुलिस का एक्शन दिखाई दिया. मुरथल थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस जब 51 माइल स्टोन पर पहुंची तो वहां तीसरे माले पर फाइव स्टार होटल जैसे बने स्पा सेंटर को देखकर वे भी दंग रह गए. यहां से पुलिस ने देह व्यापार में शामिल दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को संरक्षण में लिया और संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया.
गौरतलब है कि हरियाणा के सोनीपत जिले का मुरथल अपने ढाबों पर पराठे के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां देह व्यापार भी फल फूल रहा है. मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग के तीसरे माले पर रिबॉर्न नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया है और इसे फाइव स्टार होटल जैसे बनाया गया है. लेकिन जब यहां मुरथल थाना पुलिस ने दलबल के साथ छापेमारी की तो पुलिस के आला अधिकारी भी दंग रह गए और यहां से पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया.
इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन नाम का युवक सोनीपत गुड़मंडी क्षेत्र का रहने वाला है. उसे भी अन्य तीन पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम होता है. जब यहां पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा तो पुलिस को पुख्ता हो गया कि यहां देह व्यापार हो रहा है, उसके बाद पुलिस ने यहां रेड की तो दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया गया. इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन तीन पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





