भारत

स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में गलत काम, नकली ग्राहक से हुआ खुलासा, पुलिस ने 8 युवतियों समेत 14 लोगों को पकड़ा

jantaserishta.com
11 March 2025 3:28 PM IST
स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में गलत काम, नकली ग्राहक से हुआ खुलासा, पुलिस ने 8 युवतियों समेत 14 लोगों को पकड़ा
x
2000 रुपये में स्पेशल सर्विस.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से 8 लड़कियों और 6 लड़कों को गिरफ्तार भी किया है.
न्यूज एजेंसी को शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि कई लोगों ने इस बारे में शिकायत की थी कि यहां गलत काम हो रहा है. सटीक सूचना मिलने के बाद नकली ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा गया. जहां उसे 2,000 रुपये में मसाज की पेशकश की गई. बातचीत के दौरान, पीयूष (स्पा सेंटर का मैजेनर) ने अतिरिक्त 2,000 रुपये लेकर 'स्पेशल सर्विस' देने की पेशकश की. जिसके बाद नकली ग्राहक ने सेंटर के बाहर खड़े अपने साथियों को इशारा किया और पुलिस टीम ने अंदर घुसकर छापेमारी कर दी.
गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जब्त सामान के साथ आगे की जांच के लिए आनंद विहार थाने को सौंप दिया गया है. उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी ने बताया कि यह स्पा इमरान नामक व्यक्ति के लाइसेंस पर चल रहा था, जो रेड के वक्त मौके से नदारद था। पुलिस ने स्पा को सील करने और लाइसेंस रद्द कराने के लिए SDM को पत्र भेजा है.
डीसीपी ने बताया कि इस परिसर को सील करने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, और स्पा का लाइसेंस रद्द कराने के लिए उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को पत्र भेजा गया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गोरखधंधे से और कौन-कौन जुड़ा हुआ था। दिल्ली में स्पा की आड़ में चल रहे ऐसे रैकेट पुलिस के रडार पर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story