भारत

Sex Racket: रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट, ऐसे डील होती थी पक्की

jantaserishta.com
10 March 2024 3:31 PM IST
Sex Racket: रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट, ऐसे डील होती थी पक्की
x

सांकेतिक तस्वीर

रेस्टोरेंट संचालक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया।
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं, रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस ने दोनों जोड़ों के साथ रेस्टोरेंट संचालक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को देह व्यापार के केस में जेल भेज दिया गया।
ये मामला सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे का है। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया संदिग्ध वाहनों और वारंटियों की तलाश में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र कांस्टेबल रुद्र सिंह, राहुल प्रसाद गश्त पर निकले थे। तभी जानकारी मिली कि भीटी रावत स्थित एक रेस्टोरेंट पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जानकारी मिलते ही एसआई धनश्याम उपाध्याय, महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाकर छापेमारी की गई। रेस्टोरेंट की दूसरे मंजिल के दो कमरे में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके पास से 2250 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में जोड़ों ने बताया की रेस्टोरेंट संचालक द्वारा एक हजार रुपए लेकर कमरे दिए जाते हैं। साथ ही फोटो दिखाकर ग्राहकों को सेट किया जाता था।
पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक चन्द्रकेतु निवासी वार्ड 10 लुचुई, प्रमोद चौरसिया बरईपार थाना सहजनवा, अलाउद्दीन उर्फ गोलू अंसारी शेरपुर खलीलाबाद के अलावा सेमरा मगहर खलीलाबाद और बगहिया थाना खलीलाबाद की दो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story