भारत

गलत काम: 3 युवतियों के साथ दो ग्राहक गिरफ्तार, WhatsApp पर युवतियों-महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाते

jantaserishta.com
31 March 2026 4:31 PM IST
गलत काम: 3 युवतियों के साथ दो ग्राहक गिरफ्तार, WhatsApp पर युवतियों-महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाते
x
बड़ा खुलासा हुआ.
मेरठ: मेरठ के दिल्ली रोड पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का एएचटीयू और टीपी नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. टीम ने छापा मार कर यहां के मैनेजर और 3 युवतियों के साथ दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि 2 वर्षों से यह धंधा चल रहा था. यहां दिल्ली से विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था.
जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली रोड पर शारदा पैलेस के पास एक परिसर में एचडीएफसी बैंक के ऊपर मंजिल में यूनीक ब्यूटी पार्लर है. पुलिस को सूचना मिली कि यहां पिछले 2 साल से जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद एसपी सिटी ने एएचटीयू की टीम को साथ और सीओ ब्रह्मपुरी व टीपी नगर पुलिस को लगाकर छापेमारी कराई.
इस कार्रवाई में तीन महिला और दो ग्राहकों को पकड़ा गया. साथ ही इस केंद्र के मैनेजर सोनू को भी हिरासत में लिया गया. जांच में पता चला है कि एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था. ग्राहकों को इस पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे. पुलिस ग्रुप से जुड़े ग्राहकों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना टीपी नगर क्षेत्र में एक यूनीक ब्यूटी सैलून है. वहां पर अनैतिक कार्य होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी के निर्देशन में छापेमारी की गई थी. जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में अनैतिक कार्य करना कबूला गया है.
मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. जिसको सीज कर दिया गया है. जो तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं. उनको न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story