भारत

सेक्स रैकेट: 14 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, ऐसे हुआ पूरा खुलासा

jantaserishta.com
25 Aug 2022 2:11 PM IST
सेक्स रैकेट: 14 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, ऐसे हुआ पूरा खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक बर्थडे पार्टी में ये गलत काम करते हुए पकड़ी गईं।

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी शहर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्स रैकेट में शामिल 14 युवतियों के साथ 10 अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार की गई युवतियां आर्केस्ट्रा में काम करती थीं और इसी की आड़ में देह व्यापार भी कर रही थीं। एक बर्थडे पार्टी में ये गलत काम करते हुए पकड़ी गईं।

सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें नेपाल की दो नाबालिग लड़कियां समेत बिहार के अलग-अलग जिले की युवतियां शामिल हैं। सभी से पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गई थीं, जहां युवतियां युवकों के साथ गलत काम कर रही थीं। इसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बर्थडे पार्टी में शामिल युवक फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवतियों ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर ट्रेनी डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में डुमरा और मेहसौल पुलिस की टीम बनाई गई। टीम ने बुधवार अलसुबह शहर के बसवरिया में छापेमारी कर 14 युवतियों और 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story