भारत

फ्लैट में Sex Racket: पुलिसकर्मी ग्राहक बनाकर पहुंचा, फिर....

jantaserishta.com
3 Nov 2020 1:47 PM IST
फ्लैट में Sex Racket: पुलिसकर्मी ग्राहक बनाकर पहुंचा, फिर....
x
बड़ी खबर

उदयपुर: उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर के सवीना रिहायशी कॉमप्लेक्स में चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वेश्यावृति के कारोबार में लिप्त 11 युवतियों और 1 दलाल सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.

दरअलस, प्रशिक्षु आरपीएस (RPS) पूजा नागर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के आरएसजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नम्बर 404 में वेश्यावृति (Sex Racket) का कारोबार संचालित किया जा रहा है. इस पर उन्होंने पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र को बोगस ग्रहाक बना कर कॉम्प्लेक्स में भेजा.

सुरेंद्र का इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने फ्लैट में छापा मार दिया. इस दौरान वहां पर कुछ युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को आसाम, मेघालय ओर महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से यहां पर लाया गया था.

इसके बाद दलाल से संपर्क कर इन लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था. पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जिसमें और भी खुलासा होने की संम्भावना है. कार्रवाई में प्रशिक्षु आरपीएस पूजा नागर के नेतृत्व में हुई. इसमें उप निरीक्षक सुनिल, मुकेष (प्रो.), हैड कांस्टेबल सुनिल बिष्नोई, वसनाराम, सरला, कांस्टेबल नरेश, सुरेंद्र, बलवान और विजय शामिल थे। वही कांस्टेबल सुरेंद्र ने पूरी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story