भारत
स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, शादीशुदा महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेला, आरोपी गए जेल
jantaserishta.com
31 March 2024 11:42 AM IST

x
महिलाओं की पूरी कहानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई है।
हल्द्वानी: उत्तराखंड के इस शहर में स्थित स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पीड़ित महिलाओं की पूरी कहानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई है। नेपाल से लाकर लड़कियों से जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शनिवार देर रात प्रशासन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने छापा मारा। टीम ने आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
टीम को यहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।
नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों पर पहुंची, तभी शहर के स्पा सेंटर में खलबली मच गई।
इसी बीच टीम को नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है।
उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





