भारत

सेक्स रैकेट: 2 महिलाओं को छुड़ाया गया, सैलून मालिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 March 2023 4:57 PM IST
सेक्स रैकेट: 2 महिलाओं को छुड़ाया गया, सैलून मालिक गिरफ्तार
x
युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया था।
चेन्नई (आईएएनएस)| चेन्नई के एक ब्यूटी सैलून से दो महिलाओं को छुड़ाया गया है। सैलून में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था और इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सैलून के मालिक 33 वर्षीय मुनियांडी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया था।
अन्ना नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक ब्यूटी सैलून के वेश्यावृत्ति में शामिल होने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दो महिलाओं ने पुलिस के सामने बयान दिया कि मुनियांडी द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मुनियांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ग्रेटर चेन्नई पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस जल्द ही शहर में ब्यूटी पार्लर और ऐसे अन्य संस्थानों की तलाशी लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई अन्य ब्यूटी पार्लर या स्पा किसी अवैध गतिविधियों में शामिल तो नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story