भारत

सेक्स रैकेट का खुलासा: 7 युवतियों समेत दो एजेंट गिरफ्तार, हर दो महीने में बदल देते मकान

jantaserishta.com
29 Sept 2021 2:58 PM IST
सेक्स रैकेट का खुलासा: 7 युवतियों समेत दो एजेंट गिरफ्तार, हर दो महीने में बदल देते मकान
x
मेरे घर के हालात ठीक नहीं थे, इसलिए...

लखनऊ. मेरे घर के हालात ठीक नहीं थे, इसलिए प्रयागराज से लखनऊ नौकरी के लिए आई थी. यहां नौकरी की जगह सेक्स रैकेट से जुड़ गई. ये आपबीती लखनऊ में देर रात को पुलिस द्वारा छापेमारी में गिरफ्तार सेक्स रैकेट में शामिल युवती ने बताई. पुलिस ने युवती के साथ सेक्स रैकेट संचालिका समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने संचालिका का फोन और एक रजिस्टर जब्त कर लिया. जिसमें कई महत्वपूर्ण नंबर और ग्राहकों के नंबर दर्ज हैं.

गिरफ्तार युवतियों में प्रयागराज की रहने वाली एक युवती ने बताया कि घर की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से लखनऊ नौकरी के लिए आ गई थी. इस दौरान नौकरी से अपना खर्च निकालना ही मुश्किल हो गया था. जिसके चलते सहेली ने सेक्स रैकेट का रास्ता दिखाया. जिसके बाद ज्यादा पैसे के लालच में ये काम करने लगी. इस युवती की तरह कई अन्य लड़कियां भी नौकरी के लिए घर छोड़ कर लखनऊ आईं थी और पैसे की चाह में सेक्स रैकेट में शामिल हो गई.
पुलिस इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मधुबन नगर के एक मकान में लगातार गलत काम होने की सूचना मिल रही थी. जिसके चलते स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी की गई तो मामला सही होने की जानकारी होने पर छापेमारी की गई. जिसमें सेक्स रैकेट चलने का खुलासा हुआ. पुलिस ने छापे मारी के दौरान रैकेट की संचालिका समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संचालिका ने पूछताछ में बताया कि वो मोबाइल की मदद से सेक्स रैकेट चलाती थी. वहीं, पुलिस से बचने के लिए हर दो महीने में घर बदल देती थी, ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके. नए ठिकाने की जानकारी ग्राहकों को फोन के जरिए ही दे दी जाती थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story