भारत

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा, कई आपत्तिजनक सामान मिले

jantaserishta.com
11 Sept 2022 1:53 PM IST
स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा, कई आपत्तिजनक सामान मिले
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस ने 9 युवतियों और सात युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सात स्पा सेंटरों पर आईपीएस अधिकारी विनोद मीणा ने छापे मारे। इनमें से तीन स्पा सेंटरों में से 11 युवक और 9 युवतियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया है। उज्जैन के टावर समीप महाकाल भांग घोटा के सामने रिलैक्स स्पा सेंटर और आजाद नगर स्थित मून स्पा सेंटर पर दबिश देकर पुलिस ने 9 युवतियों और सात युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।
उज्जैन के थाना माधव नगर क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद क्राइम ब्रांच और माधव नगर थाना पुलिस ने शहर के सात स्पा सेंटरों पर रेड की। इनमें से तीन में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। फ्रीगंज क्षेत्र के तीन स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 20 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। युवक शहर के आसपास के हैं जबकि युवतियां असम, मिज़ोरम व अन्य राज्यों की हैं।
आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधि की शिकायत मिल रही थी। शनिवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम ने माधवनगर थाना पुलिस के साथ फ्रीगंज क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर दबिश दी। फ्रीगंज क्षेत्र में सात स्थानों पर चल रहे स्पा सेंटरों पर सर्चिंग की गई। इसमें आजादनगर मून थाई, आरबी जोन के सामने ओसम और हार-फूल की गली में रिलैक्स स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर वहां से 11 लड़कों और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सभी को माधवनगर थाने लाया गया। यहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए युवक उज्जैन जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों से हिरासत में ली गई युवतियां असम, मिजोरम और मणिपुर की रहने वाली हैं। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान रह रही हैं। युवतियों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपना मुंह छुपा रही हैं। वे पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही हैं।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story