भारत

Sex Racket Exposed: ढाबे पर देह व्यापार का धंधा, 12 युवतियां समेत 24 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
8 July 2021 11:02 AM IST
Sex Racket Exposed: ढाबे पर देह व्यापार का धंधा, 12 युवतियां समेत 24 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
x
इनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित मुरथल के ढाबों में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने स्थानीय पुलिस व एसडीएम के साथ छापा मारकर 12 युवतियों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं.

12 युवतियों व 3 युवकों को देह व्यापार और 9 युवकों को जुआ खेलते दबोचा गया. जुआ खेलते पकड़े गए युवकों से 1.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.
बता दें कि मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार, नशे का धंधा होने के साथ ही जुआ खेले जाने की जानकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को मिली थी. जिसके आधार पर बुधवार रात साढ़े 9 बजे डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मुरथल के ढाबों पर छापा मारा गया.
अलग-अलग 9 टीमों ने एक साथ रात करीब नौ बजे ढाबों पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस व एसडीएम सोनीपत भी उनके साथ रहीं. टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियां व तीन युवकों को पकड़ा. सभी को देह व्यापार में काबू किया गया.
नौ युवतियां दिल्ली, तीन युवतियां उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की रहने वाली हैं. एक टीम ने ब्राउन स्टोन ढाबे पर छापा मारा. वहां से नौ युवकों को जुआ खेलते पकड़ा गया.
पकड़े गए युवक सोनीपत, दिल्ली व यूपी के बताए जा रहे हैं. कार्रवाई के दौरान नौ ढाबों पर पुलिस टीम तैनात की गई थी. देर रात तक कार्रवाई जारी थी.









jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story