भारत

Sex Racket: स्पा सेंटर का काला सच उजागर, कोडवर्ड से मिलती थी एंट्री

jantaserishta.com
25 Oct 2026 10:38 AM IST
Sex Racket: स्पा सेंटर का काला सच उजागर, कोडवर्ड से मिलती थी एंट्री
x
महिलाओं को छुड़ाया.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्पा और सैलून पर पुलिस ने छापा मारा है. पुलिस का आरोप है कि यहां स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को छुड़ाया गया. पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले ग्राहकों को एक खास कोडवर्ड दिया जाता था. उस कोडवर्ड के जरिए ही उन्हें एंट्री दी जाती थी.
यह मामला शहर के सदर छावनी इलाके के ग्रेप्स स्पा एंड सैलून का है. यहां पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि यहां स्पा की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. इस दौरान तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है.
इस मामले में एक कर्मचारी को पकड़ा गया है, जबकि स्पा मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है. शनिवार शाम करीब 5 बजे क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ग्रेप्स स्पा पर पहुंची थी. पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापेमारी की प्लानिंग की.
इसके लिए टीम ने दो पंचों और एक डमी ग्राहक की मदद ली. इसके बाद स्पा एंड सैलून पर छापा मारा गया. पुलिस का कहना है कि यहां महिलाओं को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जाता था. आरोप है कि इसके बाद ग्राहकों को बुलाकर महिलाओं से देहव्यापार कराया जाता था.
इस मामले में पुलिस ने 22 साल के हार्दिक नाम के युवक पकड़ा है. वहीं, स्पा के मालिक गुंजन राजेश आसरे और मैनेजर अन्नु जमीर की तलाश की जा रही है. पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कथित रैकेट में और कौन-कौन शामिल था और यहां किस तरह ग्राहकों को बुलाया जाता था. फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद स्पा एंड सैलून की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story