भारत

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध हालात में युवक युवती गिरफ्तार, मकान मालिक पर देह व्यापार का आरोप

jantaserishta.com
16 Jan 2022 9:46 PM IST
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध हालात में युवक युवती गिरफ्तार, मकान मालिक पर देह व्यापार का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

भरतपुर की बयाना थाना पुलिस ने एक मकान से संदिग्ध हालात में युवक युवती को गिरफ्तार किया है. युवती भरतपुर शहर की रहने वाली है. पुलिस की टाउन चौकी के प्रभारी एएसआई सियाराम धाकड़ ने सुभाष चौक के पास स्थित एक मकान से दोनों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले को देह व्यापार से जोड़कर बता रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंद कमरे से पकड़ा. पूछताछ में युवक ने बताया कि वो कोतवाली थाना क्षेत्र के कपूरा डहर गांव का रहने वाला है.

युवक का नाम पुष्प गूजर है और युवती उसकी दोस्त है, जो उससे मिलने भरतपुर शहर से आयी है. टाउन चौकी प्रभारी सियाराम धाकड़ ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने मकान मालिक राजेश जांगिड़ से कमरे में दो घंटे रुकने के लिए अलग से 300 रुपये लिए थे. इस दौरान मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और मकान मालिक राजेश पर अनैतिक धन्धे के लिये मकान किराये पर देने का आरोप लगाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story