भारत

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस को देख चीखने लगी महिला, मोहल्ले वाले भी जानकर रह गए हैरान

jantaserishta.com
28 Feb 2026 10:47 AM IST
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस को देख चीखने लगी महिला, मोहल्ले वाले भी जानकर रह गए हैरान
x
बड़ा एक्शन.
फिरोजाबाद: ​फि‍रोजाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा, जहां से दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की मुख्य आरोपी महिला अपने घर से ही अनैतिक कामों का संचालन कर रही थी.
जानकारी के अनुसार, ​थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य को सूचना मिली थी कि आजाद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार का काम चल रहा है. जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, उसके पास एक स्कूल भी है. पुलिस टीम ने जब यहां एक महिला के घर पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया.
​पुलिस ने जैसे ही मकान में एंट्री की तो बरामदे में बैठी महिला ने शोर करना शुरू कर दिया. वह चिल्लाने लगी कि 'भागो, पुलिस आ गई.' इस दौरान कमरे के अंदर से दो युवक आपत्तिजनक हालत में बाहर की ओर भागे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया. वहीं, कमरे से निकल रही एक अन्य महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया.
​छापेमारी के दौरान रैकेट की संचालिका महिला को पुलिस ने पकड़ा है, उसके पास से 4800 रुपये बरामद हुए. वहीं एक अन्य महिला थाना रसूलपुर एरिया की रहने वाली है, जिसे यहां देह व्यापार के लिए बुलाया गया था. इसी के साथ ​दो पुरुषों को पकड़ा गया है.
पूछताछ में संचालिका ने स्वीकार किया है कि वह महिला को अपने पास रखती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी. मौके पर पकड़े गए ग्राहकों से उसने 300-300 रुपये लिए थे. वहीं, पकड़ी गई दूसरी महिला ने पुलिस के सामने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए इस धंधे में शामिल होने की बात कही.
इस मामले को लेकर सीओ सिटी फिरोजाबाद प्रवीण तिवारी ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है. क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story