भारत

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, मिलीं उज्बेकिस्तान की लड़कियां, एजेंट भी दबोचा गया

jantaserishta.com
21 Sept 2022 4:54 PM IST
सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, मिलीं उज्बेकिस्तान की लड़कियां, एजेंट भी दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर होटल के अंदर पहुचे थे.
नागपूर: महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर होटल के अंदर पहुचे थे. यह सेक्स रैकेट इंटरनेशनल लेवल पर पॉश इलाके में एक नामी होटल से चलया जा रहा था.
पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं के साथ एक भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिलाओं के पास से दो फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किए हैं. आरोपी एजेंट की पहचान जरीपटका के रहने वाले 32 साल के मनोज गणेशानी के रूप में हुई है.
एक ग्राहक और दलाल मनोज गणेशानी के बीच सौदा तय हुआ. इसके बाद मनोज ने उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को पेश किया. ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस टीम होटल में दाखिल हुई और रैकेट का भंडाफोड़ किया.
युवतियों के बैग की तलाशी लेने पर दो फर्जी आधार कार्ड पाए गए. महिलाएं पिछले एक हफ्ते से नागपुर में रह रही थीं. सदर पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468, 417(1) के तहत अपराध दर्ज किया है. पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया.
मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस के सामाजिक सुरक्षा दस्ते की प्रभारी निरीक्षक शुभांगी देशमुख ने बताया, "मंगलवार की शाम सदर स्थित नामी होटल में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली थी. इस दौरान एक ग्राहक को होटल में भेजकर छापेमारी की गई."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story